विधान परिषद चुनाव के लिए चंदौली में 10 मतदान केंद्र तय, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 1, 2026

विधान परिषद चुनाव के लिए चंदौली में 10 मतदान केंद्र तय, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग

 

चन्दौली वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र 2026 के एमएलसी चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार (01 अक्टूबर) को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्वाचन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। 7 अक्टूबर को नामांकनों की जांच की जाएगी, जबकि 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा और मतगणना 27 अक्टूबर को कराई जाएगी।

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनावी कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें ताकि चुनाव निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके।

​जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में मतदान के लिए कुल 10 केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने तैनात जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वे तुरंत अपने-अपने क्षेत्रों के केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करें और पेयजल, बिजली व शौचालय जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराएं। यदि कोई कमी पाई जाती है, तो उसे समय रहते दुरुस्त कर लिया जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा, डीसी एनआरएलएम श्वेता सिंह और एआरटीओ सर्वेश गौतम मौजूद रहे। वहीं, जनपद के समस्त उप जिलाधिकारीगण (एसडीएम) एवं संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad