राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने जनसुनवाई के दौरान सुनीं लोगों की फरियाद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 29, 2026

राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने जनसुनवाई के दौरान सुनीं लोगों की फरियाद

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के कंचनपुर स्थित कैंप कार्यालय पर गुरुवार को जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग अपनी बिजली, पानी, जल निकासी, सड़क, आवास, पेंशन और राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे। राज्य मंत्री ने एक-एक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर इन विभिन्न समस्याओं कनिष्ठतारण करने हेतु निर्देश दिया।राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। जनता की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है और किसी भी समस्या को लंबित नहीं रखा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आई शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। इस दौरान राजू वर्मा, अजय विश्वकर्मा,रामचंदर भारती सहित भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad