डीएम चन्द्र मोहन गर्ग ने पीस कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 9, 2026

डीएम चन्द्र मोहन गर्ग ने पीस कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 

शान्तिपूर्ण त्योहारों के लिए चंदौली पुलिस-प्रशासन अलर्ट

चन्दौली आगामी नवरात्रि, दुर्गापूजा और दशहरा पर्व को जनपद में सकुशल, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने त्योहारों के दौरान जनसुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी इंतजामों को समय से दुरुस्त करने के लिए विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए।

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने आयोजनों के दौरान आमजन और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता पर रखते हुए निर्देश दिए उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से संवेदनशील और प्रमुख आयोजन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करें तथा जो भी कमियां मिलें, उन्हें तत्काल दूर कराएं। त्योहारों के दौरान सड़कों पर आवागमन बाधित न हो और न ही कोई दुर्घटना घटे, इसके लिए छुट्टा पशुओं को पकड़ने व उनके प्रबंधन के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। नगर निकायों और पंचायत विभागों को निर्देश दिया गया कि सभी पूजा पंडालों, विसर्जन मार्गों और रावण दहन स्थलों पर विशेष साफ-सफाई तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में बिकने वाले खोया, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर सघन जांच अभियान चलाया जाए। मिलावट पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी नई परंपरा की शुरुआत करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पंडालों में शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए विद्युत तारों की जांच, मूर्ति विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग व सुरक्षा प्रबंध और रावण दहन स्थलों पर अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि त्योहारों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सदर विक्रम दहिया, सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad