रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया। अपना दल (एस) रोहनिया की मासिक बैठक ग्राम कनेरी स्थित मोहनसराय विधायक जनता दर्शन कार्यालय में विधानसभा सचिव जगत नारायण कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल एवं रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल द्वारा संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में 17 अक्टूबर को प्रतापगढ़ में आयोजित डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा में रोहनिया विधानसभा से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कार्यकर्ताओं से की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और घरों पर पार्टी झंडा व नेम प्लेट लगाने का भी आह्वान किया।

No comments:
Post a Comment