बन्दूक से निकली गोली चार महिलाएं घायल,हर्ष फायरिंग के दौरान घटी घटना - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 28, 2020

बन्दूक से निकली गोली चार महिलाएं घायल,हर्ष फायरिंग के दौरान घटी घटना

 

कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र के बैसकाटी गांव में एक तिलकोत्सव कार्यक्रम के दौरान की गयी हर्ष फायरिंग से चार महिलाएं घायल हो गयी। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि बैसकाटी गांव में कुछ लोग मंझनपुर कोतवाली के गुरौली गांव से तिलक चढ़ाने आये हुए थे,इसी दौरान बैसकाटी गांव का ही रवि सरोज नामक एक युवक अपनी बन्दूक से हर्ष फायरिंग करने लगा फायरिंग के ही समय किसी तरह बन्दूक से निकले छर्रे आस बैठी महिलाओं को लग गये जिससे मौके पर हड़कम्प मच गया।घर के लोगों ने इलाज के लिए महिलाओं को  चिकित्सालय पहुंचाया जहां गम्भीर रूप से जख्मी तीन महिलाओं को चिकित्सक ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले युवक को मय बन्दूक सहित गिरफ्तार कर लिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad