सामाजिक समरसता,एकता महा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 28, 2020

सामाजिक समरसता,एकता महा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-राजातालाब विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला में शनिवार को सुबह 10 बजेे भारतीय बौद्ध संघ के तत्वाधान में सामाजिक समरसता, एकता महासम्मेलन का आयोजन किया गया।एकता महासम्मेलन में मुख्य अतिथि पूज्य भंते संग प्रिय राहुल भारतीय बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि ने भगवानदास संखवार राष्ट्रीय महामंत्री ने भगवान बुद्ध तथा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद दीप प्रज्वलन कर एकता महासम्मेलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर प्रमोद कुमार प्रदेश अध्यक्ष भारतीय बौद्ध संघ तथा संचालन पंकज कुमार और धन्यवाद 

ज्ञापन इंजीनियर दिनेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बौद्ध संघ राहुल जी ने भगवान बुद्ध के विचारों के बारे में सबको विस्तार पूर्वक अवगत कराया।इस महासम्मेलन के अवसर पर मुख्य रूप से इंजीनियर प्रमोद कुमार सरोज प्रदेश अध्यक्ष भारतीय बौद्ध संघ, रामबली सरोज,भगवान दास शंखवार,इंजीनियर कल्याण इंजीनियर श्यामजी कनौजिया, कैलाश यादव,रमाशंकर यादव,कृष्णा कुमार,अशोक कुमार, दिनेश कुमार शर्मा,रमेश भारती इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad