रिपोर्ट-संतोष यादव
सैफई इटावा। जिस गांव को आदर्श बनाने के साथ ही मुंबई की तर्ज पर बिकसित करने के लिये दर्शन सिंह यादव ने अपना पूरा जीवन ही लगा दिया था उनके जाने के बाद उनकी अधूरी जिम्मेदारियां पूरी करने का दायित्व जिलाधिकारी श्रुतिं सिंह ने नारी शक्ति को बढ़ावा देने हेतु स्वर्गीय दर्शन सिंह यादव के नाती की बहू को सौंपी गई सैफई गांव की प्रधान पद की जिम्मेदारी। मालूम हो सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बालसखा यश भारती पुरस्कार से सम्मानित सैफई गांव के लगातार 40 वर्ष से निर्विरोध चुने जाने वाले प्रधान दर्शन सिंह यादव का 17 अक्टूबर को बीमारी के चलते निधन हो जाने से सैफई गांव प्रधान पद की सीट रिक्त हो गई थी।जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी के अनुमोदन के अनुपालन में स्वर्गीय दर्शन सिंह यादव के नाती की बहू मीना पत्नी अंकित यादव सदस्य ग्राम पंचायत सैफई को ग्राम पंचायत के कार्यों को सुचारु रुप से संपादन हेतु ग्राम पंचायत सैफई के प्रधान पद के दातव्यं के निर्वहन के लिए निर्देशित किया गया है मीना अग्रिम आदेशों तक ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सैफई के कर्तव्य और उनकी शक्तियों का निर्वहन करेगी।नारी शक्ति मीना को सैफई गांव के प्रधान पद की जिम्मेदारी संभालने पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव,पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव व पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव,ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव,राजवीर बाबा,चंदगीराम यादव प्रधान संतोष शाक्य,लालजी दुबे,रामनरेश यादव प्रधान,आदि ने बधाई एंव शुभकामनाएं दी।
No comments:
Post a Comment