हिंसा मुक्त हो घर परिवार नारा लगाते हुए निकाली रैली - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 28, 2020

हिंसा मुक्त हो घर परिवार नारा लगाते हुए निकाली रैली

 

रिपोर्ट-इन्द्रजीत भारती

नौगढ़ चंदौली ग्राम्या संस्थान एवं एक साथ अभियान के बैनर तले महिला हिंसा विरोधी पखवारा अभियान के अंतर्गत आज शनिवार को विकास क्षेत्र के अमदहां गांव में बैठक कर एक रैली निकाली गई। रैली में महिला हिंसा बंद करो, हर महिला का है अधिकार, हिंसा मुक्त हो घर परिवार, चुप्पी तोड़ो, हिंसा रोको, आदि नारा लगाते हुए लोगों ने गांव का भ्रमण किये एवं पर्चा वितरण किये। बैठक में महिलाओं पर होने वाली हिंसा एवं उनके साथ सामाजिक भेदभाव को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान संस्थान के त्रिभुवन ने बताया कि अभी भी हमारे समाज में बालक बालिकाओं में भेदभाव हो रहा है लड़कों के अपेक्षा लड़कियों को कम अवसर मिल रहे हैं, महिला पुरुष में भी असमानता है जो समाज के लिए एक अभिशाप है, सभी को समान अवसर दिए बिना समाज की तरक्की संभव नहीं है। रामबली द्वारा लड़कियों महिलाओं की सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान रामा, कोलेश्वर, रिंकू, सुनीता, अनीता, उर्मिला, अमरावती, महेंद्र, रामजन्म, राम विलास आदि लोग शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad