पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री ने ली सपा की सदस्यता,अखिलेश ने किया स्वागत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 28, 2020

पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री ने ली सपा की सदस्यता,अखिलेश ने किया स्वागत

लखनऊ सपा में लगातार दूसरे दलों से लोगों के जुड़ने का 
सिलसिला जारी है।इसी क्रम में सूत्रों से मिली खबर के अनुसार ज्ञात हुआ की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज प्रदेश मुख्यालय में अलीगढ़ के पूर्व सांसद व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौधरी बिजेन्द्र सिंह एवं सहारनपुर के पूर्व मंत्री चौधरी लियाकत अली बसपा छोड़ कर आये राम दुलारे भार्गव,अब्दुल राशिद खान सहित कई नेताओं को सपा की सदस्यता दिलायी।इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा में विश्वास करने वाले सभी नेताओं का स्वागत किया है।उन्होंने कहा कि विधानसभा का आगामी चुनाव विकास के मद्दे पर लड़ा जायेगा और सपा ने सरकार में रहते जो विकास किया वह आज भी देखा जा रहा है।उन्होंने इस मौके पर कहा कि 2022 में प्रदेश में सरकार अवश्य बनेगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad