राकेश रौशन लखनऊ में 'कौन दिशा में ले के चला रे बटोहिया' भोजपुरी भाषा सम्मान से हुए सम्मानित - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 29, 2020

राकेश रौशन लखनऊ में 'कौन दिशा में ले के चला रे बटोहिया' भोजपुरी भाषा सम्मान से हुए सम्मानित

 

राकेश रौशन को उत्तर प्रदेश की सरकार कर चुकी है तीन बार पुरस्कृत

सामाजिक संस्था पूर्वांचल युवा शक्ति सेवा ट्रस्ट के हैं राष्ट्रीय महासचिव

लखनऊ/चन्दौली जिले के मारूफपुर गांव निवासी और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तीन बार पुरस्कृत राकेश यादव रौशन को आरएनआई न्यूज चैनल और मैन माइंड एजुइंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को लख़नऊ के हज़रतगंज स्थित चंद्रभानु गुप्त नवचेतना केंद्र के सभागार में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में भोजपुरी भाषा के प्रतिष्ठित 'कौन दिशा में ले के चला रे बटोहिया' सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इन्हें मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेता जफ़र खान और चैनल के एडिटर अमर आनंद द्वारा प्रदान किया गया।  राकेश रौशन ने बताया कि भोजपुरी को बढ़ावा देने वाले भोजपुरी भाषी देश भर के विशिष्ट व्यक्तियों को यह सम्मान प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। इससे भोजपुरी भाषा और भोजपुरी भाषी लोगों का सम्मान बढ़ता है। अमर आनंद ने कहा कि भोजपुरी भाषा को बढ़ावा और सम्मान देने ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य होता है। आज देश के विभिन्न भागों सहित फिजी, त्रिनिनाद, मॉरिसश, टोबैको जैसे देशों में भोजपुरी प्रमुख भाषा बन चुकी है, किंतु यह अपने घर में ही उपेक्षित है। मुख्य अतिथि बॉलीबुड अभिनेता/ प्रोड्यूशर जफ़र खान ने कहा कि भोजपुरी  फिल्मों ने इस भाषा को समृद्ध करने और इसके प्रचार-प्रसार में काफी योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हमारे द्वारा एक भोजपुरी फ़िल्म बनायया जाएगा। इसके साथ ही भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग भी उठाई जाएगी। 

  

राकेश रौशन की इस नवीन उपलब्धि पर समाजसेवी आरबी यादव, पूर्वांचल युवा शक्ति सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, एसएस हॉस्पिटल के अमित यादव, साईं हॉस्पिटल के डॉ. धर्मराज यादव, रामाश्रय खरवार, कृष्णा सिंगर, अर्जुन यादव, अखिलेश अग्रहरि, युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष सुनील यादव, सिकंदर यादव, बीएल फ़ौजी, डॉ. राजेश निषाद, डॉ. नदीम अशरफ़, जनाब शौकत अली, सर्वेश कन्हैया, गुड्डू यादव, बुल्लू यादव, सतीश सेठ आका, मुकेश मौर्य, आनंद मौर्य, सुधेन्दु विमल मिश्रा, बिट्टू मिश्रा, पिंटू रसराज, ग्राम प्रधान मारूफपुर उषा यादव आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad