सिपाही का शव मिलने से सनसनी,हत्या की आशंका - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 29, 2020

सिपाही का शव मिलने से सनसनी,हत्या की आशंका

चन्दौली मीरजापुर जनपद के जमालपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत शेरवा पहाड़ी पर रविवार की भोर में क्षेत्र के कौडिहार गांव निवासी शशिकांत 44 वर्षीय नामक एक कांस्टेबल का शव पाये जाने से सनसनी फैल गई।बताया गया कि  मृत सिपाही जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाने पर तैनात थे जो विगत दिनों छुट्टी लेकर घर आये थे।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शशिकांत शनिवार को किसी के फोन पर घर से कार द्वारा निकले और देर रात तक लौट कर वापस नहीं आये तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी लेकिन वह नही मिल सके, उनका मोबाइल भी नहीं उठ रहा था जिस पर परिजनों ने चकिया कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी।इसी बीच परिजनों को उनकी गाड़ी शेरवा के पास मिल गयी तब परिजनों ने जमालपुर थाने जाकर इसकी सूचना दी, जिस पर पुलिस ने शशिकांत का मोबाइल नम्बर सर्विलांस पर लगाया और लोकेशन के आधार पर मौके पर पहुंची तो वहां शशिकांत का शव पाया गया।सूचना पर पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ क्राइम ब्रांच व फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad