पति के सामने पत्नी की बीच सड़क पर हत्या - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 29, 2020

पति के सामने पत्नी की बीच सड़क पर हत्या

 

बिहार राजधानी पटना के बीचोंबीच चिरैयांटाड़ पुल पर अपराधियों ने पति के सामने लूटपाट के दौरान पत्नी को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। सूत्रों से ज्ञात हुआ कि सिवान निवासी एक दंपति इमरान और शाइस्ता परवीन पटना आए हुए थे। उन्हें अपने घर डेहरी ऑन सोन जाना था। पटना में होटल न मिलने के चलते उन्होंने रात में ही एक ऑटो लिया और बस स्टैंड की तरफ निकल गए। लेकिन चिरैयांटाड़ पुल के पास  अपराधियों ने ऑटो रोक कर लूटपाट शुरू कर दी। इमरान ने तो अपने पास मौजूद पैसा वगैर विरोध का दे दिये लेकिन पत्नी शाइस्ता ने इसका विरोध कर दिया। जिस पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी बताया गया कि गोली शाइस्ता के बाईं आंख में लगी,घायल शाइस्ता को PMCH ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad