दो जवानों ने की खुदकुशी, अलग-अलग जगहों पर घटी घटना - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, November 29, 2020

दो जवानों ने की खुदकुशी, अलग-अलग जगहों पर घटी घटना

 

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अलग-अलग स्थानों पर 2 जवानों ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि बीजापुर जिले और सुकमा जिले में अपनी सर्विस राइफल से दो आरक्षकों ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। बताया गया कि आरक्षक विनोद पोर्ते थाना पामेड़ में तैनात थे जो थाना परिसर के अन्दर गोली मार ली, विनोद बिलासपुर के सिरसा गांव का रहने वाले थे।वही सुकमा जिले के पुसपाल थाने में तैनात छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स के चौथी बटालियन के जवान दिनेश वर्मा ने आज सुबह अपने बैरक में सर्विस रायफल से गोली मार ली जिससे उनकी मौत हो गयी, दिनेश भिलाई के रहने वाले बताये जा रहे है।पुलिस दोनों जवानों की खुदकुशी की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad