चन्दौली- Human Right C W A द्वारा बाबू तूफानी सिंह महाविद्यालय नवहीं प्रतापपुर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों सहित पत्रकार सामाजिक कार्यकर्ता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रही। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अथिति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सिंह योगी, ने सभा को संबोधित करते हुए विश्व मानव अधिकार दिवस के बारे में बताया कि विश्व मानव अधिकार दिवस और यूनिवर्सल ह्यूमन राइट डे हर साल 10 दिसम्बर को मनाया जाता है। मुख्य अतिथि बताया कि सामान्य जीवन यापन के लिए प्रयेक मनुष्य के अपने परिवार, कार्य, सरकार और समाज पर कुछ अधिकार होते है जो आपसी समझ और नियमों द्वारा निर्धारित होते है। इसी के अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र माह सभा द्वरा 10 दिसम्बर 1948 को सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा पत्र को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई। और संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वरा विश्व मानवाधिकार दिवस के लिए 10 दिसम्बर का दिन अधिकृत रूप से स्वीकृत किया। भारत मे 28 सितम्बर 1993 को मानव अधिकार कानून अमल में आया और भारत सरकार ने 12 अक्टूबर 1993 को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग का गठन किया गया। मानव अधिकार दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। चेयरमैन ने आगे अपने उद्द्बोधन मे कहा कि हर ब्यक्ति यदि ईमानदारी से अपने कर्तब्यों का निर्वहन करे तो मानव हनन उत्पीडन की घटनाओं पर प्रभावी ढंग से अंकुश लग सकता है। बढ़ते मानव हनन उत्पीडन की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लोगो को जागरूक होना पड़ेगा अपने अधिकारों के प्रति सजग होना पड़ेगा तभी सच्चे अर्थों में विश्व मानव अधिकार दिवस मनाने का उद्देश्य पूरा होगा। चेयरमैन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग मानव हनन उत्पीडन की घटनाओं पर नजर रखे और उनकी सूचना तत्काल संगठन के पदाधिकारियों और जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों को दे जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके। राष्ट्रीय मानव अधिकार के पहल से बड़े पैमाने पर मानव हनन उत्पीडन की घटनाओं पर अंकुस लगा है और पीड़ितों को न्याय मिला है। कार्यक्रम में महिला प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग डाक्टर सरिता मौर्य, प्रदेश प्रभारी रामकृष्ण झा, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, प्रबंधक अजय कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, अंजू, जिलाध्यक्ष संतोष पांडे, महासचिव संतोष प्रजापति, चन्द्रेश तिवारी, अरविंद कुमार, शिवदयाल तिवारी, विक्की, आलोक सिंह, अभिनव सिंह संजय तिवारी, दिनेश यादव,आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने किया।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment