दुष्कर्म पीड़िता ने दारोगा पर भी लगाया दुष्कर्म का आरोप,एडीजी ने दिए जांच के आदेश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 25, 2020

दुष्कर्म पीड़िता ने दारोगा पर भी लगाया दुष्कर्म का आरोप,एडीजी ने दिए जांच के आदेश

                

शाहजहांपुर जिले में एक कथित सामुहिक दुष्कर्म पीड़िता ने  दारोगा पर भी दुष्कर्म करने का गम्भीर आरोप लगाया है।पीड़िता की शिकायत पर दारोगा के खिलाफ जांच के आदेश दिये गये है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  बताया गया कि शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र की 35 वर्षीय महिला बीते 30 नम्बर को जब वह पैदल जा रही थी तभी कार सवार पांच लोगों ने उसे जबरदस्ती कार में खींच लिए उसके बाद एक खेत में ले जाकर सभी ने दुष्कर्म किया।महिला ने आरोप लगाया कि वह इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाने जलालाबाद पुलिस स्टेशन गयी तो वहा एक दारोगा ने उसे अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।उक्त महिला इस सिलसिले में एडीजी बरेली अविनाश चंद्र से मिली जहां एडीजी ने प्रकरण के जांच के आदेश दिये है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad