पीजी कॉलेज वार्षिकोत्सव में छात्रों ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 16, 2021

पीजी कॉलेज वार्षिकोत्सव में छात्रों ने प्रस्तुत किया रंगारंग कार्यक्रम

 



रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-जगतपुर पीजी कॉलेज जगतपुर वाराणसी में प्राचार्य डॉ नीलय कुमार के संरक्षण में एवं डॉ लक्ष्मी सिंह तथा डॉ अमिता श्रीवास्तव के निर्देशन में वार्षिकोत्सव सृजन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्राओं द्वारा दुर्गा स्तुति एवं बाल विवाह एक अपराध है तथा देश भक्ति गीतों के माध्यम से लोगों के मन को मोहित किया।प्राचार्य डॉ नीलय कुमार ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा आयुषी श्रीवास्तव एवं आलोक ने कार्यक्रम का संचालन किया।इस अवसर पर डॉ रमेश पाठक ने  छात्रों को आशीर्वाद दिया डॉ अदिति मिश्रा डॉ ज्योति मिश्रा डॉक्टर निरंजन कुमार डॉ नंदलाल तथा महाविद्यालय के समस्त  प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad