पॉलिथीन दिखी तो होगी निलबंन की कारवाई, बैठक में सफाई कर्मियों को दिया सख्त निर्देश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 16, 2021

पॉलिथीन दिखी तो होगी निलबंन की कारवाई, बैठक में सफाई कर्मियों को दिया सख्त निर्देश

              

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया- विकासखंड आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को सफाई कर्मियों की बैठक में गांव में साफ-सफाई को लेकर उन्हें सख्त निर्देश दिए गए। सफाई कर्मियों को संबोधित करते हुए आराजी लाइन के सहायक विकास अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि गांव के सार्वजनिक स्थानों की समुचित साफ-सफाई की जाए। साफ-सफाई में कोताही बरती गई और सड़क, सार्वजनिक स्थल या गांव में इधर-उधर पॉलिथीन पाई गई तो सफाई कर्मियों के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने सफाई कर्मियों से कहा कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। निर्देश दिया कि पॉलिथीन को या तो गड्ढा खोदकर दबाए जाए या गांव में बनने वाले खड़न्जे के नीचे दबा दिया जाए। 

सहायक विकास अधिकारी ने समाजसेवियों और ग्रामीण लोगों से भी अपील की कि वे कूड़े कचरे इधर-उधर न फेंके तथा पॉलिथीन का अनावश्यक प्रयोग न करें। उन्होंने बताया कि सिंगल यूज़ पॉलिथीन पूर्णतया प्रतिबंधित है। इस दौरान भारी संख्या में महिला पुरुष सफाई कर्मी उपस्थित थे। अनुपस्थित सफाई कर्मियों से बैठक में न आने का कारण पूछते हुए स्पष्टीकरण भी मांगा गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad