यहां मंत्री पर हुआ बम से हमला,अस्पताल में भर्ती - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 18, 2021

यहां मंत्री पर हुआ बम से हमला,अस्पताल में भर्ती

               

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में निमटीटा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात हमलावरों ने पश्चिम बंगाल के राज्यमंत्री जाकिर हुसैन पर बम से हमला कर दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंत्री के साथ दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। बताया गया कि बंगाल के श्रम राज्यमंत्री जाकिर हुसैन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रात करीब 10:00 बजे किसी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे तभी उन पर हमला किया गया। इस घटना के बाद सनसनी फैल गई,मंत्री और साथ के घायल लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad