सनसनी:खेत में बंधी मिली तीन लड़कियां, दो की मौत एक का चल रहा इलाज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 18, 2021

सनसनी:खेत में बंधी मिली तीन लड़कियां, दो की मौत एक का चल रहा इलाज

              

उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र में तीन लड़कियों को संदिग्ध परिस्थिति में गेहूं के खेत में बेहोशी की हालत में हाथ पैर बंधे पाये जाने से सनसनी फैल गयी। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार ज्ञात हुआ कि दो लड़कियों को असोहा सीएससी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है जिसे रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि असोहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाठकपुर के बबुरहा में तीनों लड़कियां पशुओं के लिए खेत से चारा लाने गई थी दिन ढलने के बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, खोजबीन के दौरान ही तीनों लड़कियां खेत में दुपट्टे से बंधी मिली,जिन्हें परिजन  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए ले गए जिसमें दो को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया वहीं एक लड़की को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad