रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-आराजी लाइन विकास खंड क्षेत्र के बढैनी स्थित यूपी एकेडमी के तत्वाधान में बुधवार को विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एक दिवसीय एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें 3000 मीटर बालक दौड़ तथा 1500 मीटर बालक व बालिकाओ की दौड़ प्रतियोगिता में आसपास के जिले कई जिलों से आये प्रतिभागियों ने भाग लिया। दौड़ प्रतियोगिता में 3000 मीटर की दौड़ में यूपी एकेडमी बढै़नी के पंकज कुमार पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा भदोही के वीरेंद्र कुमार बिंद ने द्वितीय स्थान तथा यूपी एकेडमी बढैनी के आशीष पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। और 1500 मीटर की बालिका दौड़ में ममता पाल यूपी एकेडमी के प्रथम स्थान पर तथा तनुजा सिंह बढै़नी खुर्द द्वितीय स्थान तथा वर्तिका पटेल भदोही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।और पंद्रह सौ मीटर बालक दौड़ में आशीष पाल यूपी एकेडमी बढैनी प्रथम स्थान तथा अखिलेश यादव बढैनी खुर्द द्वितीय स्थान तथा कछवा रोड के विजेंद्र कुमार बिंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि अपना दल राष्ट्रीय सचिव एवं यूपी एकेडमी के प्रबंधक उदय प्रताप पटेल द्वारा मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। तथा विशिष्ट अतिथि अजय कुमार सिंह प्रधानाचार्य यूपी अकैडमी द्वारा अंडर 20 पैदल चा्ल 10,000 मीटर में राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाने वाली मोनिता प्रजापति को पुरस्कृत किया गया।
एथलीट प्रतियोगिता में मुख्य रूप से यूपी एकेडमी के प्रबंधक उदय प्रताप प्रधान, प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह एवं कोच डॉक्टर आरके पाल,हीरा पाल,सुभाष सिंह तथा संतोष पाल का विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment