रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-प्रदेश सरकार की ऑनलाइन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल(आइजीआरएस) प्राप्त शिकायतों का समय बाद व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने में तहसील राजातालाब को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।इस वर्ष जनवरी की जारी की गयी रैंकिंग में यह स्थान प्राप्त हुआ है।वही इस बाबत उप जिलाधिकारी राजातालाब मणिकंडन ए ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण में माह जनवरी 2021 में मुख्यमंत्री जी कार्यालय द्वारा मूल्यांकन किए जाने पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश में नए आयाम एवं कीर्तिमान स्थापित करते हुए तहसील राजातालाब नंबर-1(प्रथम स्थान)प्राप्त किया है जो स्वयं में एक गौरवशाली व ऐतिहासिक उपलब्धि है।उक्त उपलब्धि तहसील राजातालाब के लगन शील कर्मठ एवं मेहनती अधिकारियों कर्मचारियों के पूर्ण सहयोग से संभव हो पाया है जिसके लिए तहसील के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उन्मुक्त कंठ से उनके कार्य की प्रशंसा एवं सराहना की जाती है एवं अपेक्षा भी की जाती है कि प्राप्त स्तर को भविष्य में कायम रखेंगे जिसके लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की जाती है एवं सभी बधाई के पात्र हैं।उप जिलाधिकारी द्वारास्वयं जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित वह समय बाद निस्तारण के लिए समस्त अधिकारी व कर्मचारियों को सदैव निर्देशित करते हैं उनके द्वारा जनसुनवाई पोर्टल के कार्यों की स्वयं निगरानी की जाती है जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को राजस्व कार्यालय से गठित आईजीआरएस सेल द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों पर ऑनलाइन प्रेषित किया जाता है।

No comments:
Post a Comment