ग्राम प्रधान को गोलियों से भूना,दिनदहाड़े हत्याकांड से सहमें लोग - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 17, 2021

ग्राम प्रधान को गोलियों से भूना,दिनदहाड़े हत्याकांड से सहमें लोग

               

जौनपुर जिले के सराय ख्वाजा क्षेत्र में मंगलवार की शाम को मखमेलपुर गांव के निवर्तमान ग्राम प्रधान राजकुमार यादव 50 वर्ष को बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सूत्रों के अनुसार ज्ञात हुआ कि राजकुमार बाइक से जौनपुर जा रहे थे रास्ते में बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर गोली मार दी। घटना की सूचना मिलने पर अगल-बगल थानों  की पुलिस और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायल को हॉस्पिटल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर लोग सहम गए वही आक्रोशित लोगों ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चक्का जाम कर दिया। पुलिस घटना के बाद अपराधियों की सुराग रस्सी में लगी है और जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad