चकबन्दी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आक्रोशित हुए किसान - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 17, 2021

चकबन्दी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आक्रोशित हुए किसान

                   

चकिया चन्दौली चकबन्दी प्रक्रिया प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधाओं के लिए लायी जाती है परन्तु यहां हो उल्टा रहा है।जिससे किसान चकबन्दी आने की बात सुनकर ही थरथराने लगता है।ऐसा ही मामला क्षेत्र के दाऊदपुर गांव में चल रहा है।बताया गया कि स्थानीय चकबन्दी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अब किसान मुखर होने लगे हैं।मंगलवार को दाऊदपुर गांव के किसानों ने तहसील में लगे सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को लिखित प्रार्थनापत्र देकर उनसे चकबन्दी विभाग के भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की।वही ग्रामीणों के मुंह से चकबन्दी आफिस में पैसे दिए जाने की बात का एक वीडियो वायरल हो रहा है।बताया गया कि इस समय दाऊदपुर गांव में चकबन्दी प्रक्रिया चल रही है।आरोप है कि विभाग के एक अधिकारी द्वारा चक बैठाने के नाम पर किसानों से पैसा लिया जा रहा है।बताया तो यहां तक जा रहा है कि काम नहीं होने पर कुछ किसानों के आक्रोशित होने पर उनका पैसा उक्त अधिकारी द्वारा वापस भी किया गया है।वैसे भी जिन गांवों को चकबन्दी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है वहा चकबन्दी विभाग के कुछ तथा कथित लोग किसानों को किस तरह पैसे के लिए परेशान करते है इस बात को सभी किसान जानते है।ग्रामीणों ने इस सम्बन्ध में जिले के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मांग की है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad