पांच दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण का कार्यक्रम प्रारंभ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 17, 2021

पांच दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण का कार्यक्रम प्रारंभ

मनोरोग से ग्रसित बच्चों की पहचान के लिए आयोजित हो रहा प्रशिक्षण कार्यक्रम

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय बहुदे्दशीय दिव्यांग विकास संस्थान खुशीपुर में पांच दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक और शिक्षाविद प्रोफेसर पीसी शुक्ला ने कहा कि मानसिक विकार से ग्रसित बालकों की पहचान करना और उनका निदान करना जरूरी है। कहा की डिस्लेक्सिया एक मानसिक बीमारी है। इससे ग्रसित बच्चा विशेष प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों की मदद से एक बेहतर जिम्मेदार और योग्य नागरिक बन सकता है। बताया कि देश की कई नामचीन हस्तियां जिसमें फिल्मी जगत के लोग भी थे डिस्लेक्सिया से पीड़ित थे।प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि तारे जमीन पर फिल्म में इस रोग से ग्रसित बच्चे के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इस बीमारी का निदान सुधारात्मक प्रवृत्तिऔर काउंसलिंग को अपनाकर की जा सकती है। कहा कि यह एक तरह की असामान्यता है जिसमें बच्चे का दोष नहीं होता। बच्चों के सुनने और सुनकर के बताने, लिखने और समझने में थोड़ी त्रुटि हो जाती है। बताया की जानकारी के अभाव में ऐसे बच्चों को दंड दिया जाता है। जबकि शिक्षक और परिवार के लोगों को बच्चे को दंड और मारपीट से बचाना चाहिए। डिसलेक्सिया एवं एडीएचडी से प्रभावित बच्चों को अनावश्यक रूप से पढ़ाई लिखाई के दौरान या घर में माता पिता के साथ रहने के दौरान दंड नहीं दिया जाना चाहिए। 

   प्रशिक्षण समारोह के उद्घाटन अवसर पर मनोवैज्ञानिक डॉक्टर कमलेश कुमार पांडेय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के शिक्षक डॉक्टर योगेंद्र पांडेय, मनोवैज्ञानिक डॉक्टर अजय तिवारी, डॉक्टर उत्तम ओझा ने भी संबोधित किया।

   जिला दिव्यांग जनसशक्तिकरण अधिकारी राजेश मिश्रा ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष शिक्षकों के लिए लाभप्रद होगा। इस प्रशिक्षण के लाभार्थी समाज में डिस्लेक्सिया बीमारी से ग्रसित बच्चों की पहचान कर उन्हें पढ़ाने और अच्छी आदतें सिखाने में यह प्रशिक्षण लाभदायक होगा।  प्रथम दिन के प्रशिक्षण सत्र को मनोवैज्ञानिक डॉक्टर सतीश मिश्रा बचपन डे केयर सेंटर के रमेश सिंह, सौरव सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान सुमित सिंह, अरविंद कुमार,मदन वर्मा, ओमकार नाथ राय सहित भारी संख्या में प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad