गाजे बाजे के साथ नाचते गाते श्रद्धालुओं ने किया मां सरस्वती मूर्ति का विसर्जन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 17, 2021

गाजे बाजे के साथ नाचते गाते श्रद्धालुओं ने किया मां सरस्वती मूर्ति का विसर्जन

                

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को मोहनसराय प्राथमिक विद्यालय पर जय मां सरस्वती पूजनोत्सव समिति द्वारा स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा को समिति के पदाधिकारियों द्वारा मोहनसराय गांव में भ्रमण कराते हुए ग्राम वासियों को दर्शन कराते व प्रसाद बांटते हुए गाजे बाजे के साथ अबीर गुलाल उड़ाते तथा भक्ति गीतों पर नाचते गाते  हर्षोल्लास के साथ मोहनसराय स्थित तालाब में मां सरस्वती के प्रतिमा का विसर्जन किया गया।इसके अलावा कनेरी, टोडरपुर, टडिया, करनाडाड़ी,बीकापुर,इत्यादि गांवो में स्थापित मां सरस्वती की मूर्ति को मोहनसराय चौकी इंचार्ज रामकुमार पाण्डेय तथा उप निरीक्षक  इमरान खान के देखरेख में मोहनसराय तालाब में मां सरस्वती की मूर्ति विसर्जित किया गया। इसके अलावा गंगापुर चौकी इंचार्ज संजय कुमार राय, राजातालाब चौकी इंचार्ज संतोष यादव, जक्खिनी चौकी इंचार्ज राम प्रकाश यादव, मातलदेयी चौकी इंचार्ज सचिन पटेल ,भदवर चौकी इंचार्ज सत्येंद्र प्रताप सिंह ,अखरी चौकी इंचार्ज गौरव पांडेय ने अपने-अपने क्षेत्रों में मां सरस्वती की मूर्ति का सकुशल विसर्जन कराया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad