ग्रामीण क्षेत्रों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी पर्व - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 16, 2021

ग्रामीण क्षेत्रों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी पर्व

                  

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

 वाराणसी रोहनिया- बसंत पंचमी के अवसर पर मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र के मोहनसराय स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में जय मां सरस्वती पूजनोत्सव समिति द्वारा मां सरस्वती जी के मूर्ति का स्थापना कर विधिवत हवन पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया।जिसके दौरान समिति के अध्यक्ष लाची यादव ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मां सरस्वती की दर्शन पूजन के लिए ग्रामीण क्षेत्र से आयी हुई महिलाओं व श्रद्धालुओं द्वारा देवी गीत,भजन,पचरा इत्यादि भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।

 इसके अलावा रोहनिया थाना क्षेत्र के गंगापुर, राजातालाब,अखरी,जख्खिनी,मातलदेइ,भदवर इत्यादि पुलिस चौकी क्षेत्र सहित पयागपुर स्थित श्री प्रकाश इंटरमीडिएट कॉलेज, रोहनिया स्थित स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरभानपुर स्थित मदरलैंड पब्लिक स्कूल,जगतपुर इण्टर कालेज व पीजी कालेज, बढै़नी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत हवन पूजन कर बसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह होलिका भी गाड़ी गयी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad