गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई पूजा नहीं- हरिद्वार सिंह - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 20, 2021

गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई पूजा नहीं- हरिद्वार सिंह

             

शहाबगंज, चन्दौली। गरीबों की सेवा करने से बढ़कर कोई दान नही होता। इसलिए सभी को हर वर्ष अपने कमाई का कुछ अंश गरीबो में दान कर जीवन को धन्य बनाना चाहिए।उक्त बातें मातृभूमि सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आर.के नेत्रालय वाराणसी द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में अपना विचार व्यक्त करते हुए भोड़सर निवासी नितीश कुमार सिंह (सदर एसडीएम जौनपुर) के पिता जी  हरिद्वार सिंह ने कही।उन्होंने कहा कि समाज का कोई भी व्यक्ति गरीब नही बनना चाहता लेकिन मजबूरियों के चलते गरीब हो जाता है।इस लिए समाज के सभी लोगो को उनका उपहास उड़ाने के बजाय कुछ सहयोग कर उन्हें गरीबी से उबरने में सहयोग करना चाहिए।उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है कि दान से बढ़कर कोई धर्म नही होता। इस दौरान चन्द्रशेखर शाहनी ने कहा कि हमारे संगठन के सदस्यों की मंशा है कि अपने कमाई का दस प्रतिशत गरीबो में हर वर्ष दान कर उनकी खुशिया वापस लाने में अपना सहयोग करना चाहिए। संगठन की रूपरेखा के बारे मे विस्तार से बताते हुए  रिंकू विश्वकर्मा ने कहा कि हम लोग हर वर्ष अपने कमाई का 

दस प्रतिशत हर वर्ष दान करने से जो सुख व सकून मिलता है वह किसी अन्य काम करने से नही मिलता। शिविर में ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने आये हुए समस्त अतिथियों का आभार प्रकट किया।इस दौरान व्यवस्थापक सुमंत कुमार मौर्य, सर्वजीत सिंह,संचालक मोनू कुमार भगत, राधेश्याम यादव, धर्मेंद्र शाहनी, विपिन कुमार,सुबाष विश्वकर्मा,अमरेश उपाध्याय, शहजाद अहमद तथा संगठन के तमाम पदाधिकारियों के अलावा गणमान्य लोग मौजूद रहे।संचालन करते हुए सुबाष विश्वकर्मा ने कहा कि डा.आर.ओझा जी ने अपनी तपस्या हम बनवासियों के लिए समर्पित कर दिया है। इसलिए हमारा ये क्षेत्र सदियों तक डाक्टर ओझा जी का ऋणी रहेगा।इस दौरान लगभग तीन सौ पचास लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें लगभग 122मरीजों को मोतियाबिंद के लिए चिन्हित किया गया और शेष सभी मरीजों में दवा और चश्मा का वितरण किया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad