दुल्हन रात में गहने लेकर फरार, पति पहुंचा थाने - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 30, 2021

दुल्हन रात में गहने लेकर फरार, पति पहुंचा थाने

गोरखपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक दुल्हन के खिलाफ पीड़ित पति ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। बताया जाता है कि शादी के एक महीने बाद दुल्हन घर से नकदी सहित 15 लाख रुपए के कीमती गहने लेकर अपने प्रेमी संंग फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि राजघाट थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की शादी 27 अप्रैल को तिवारीपुर इलाके में हुई थी, शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक-ठाक रहा लेकिन मायके से ससुराल लौटने के बाद युवती 27 मई की रात चुपके से गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि 27 मई की रात सभी लोग सो रहे थे इसी दौरान आधी रात के बाद वह नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad