चोरों ने घर में सो रही तीन महिलाओं के गले से मंगलसूत्र व चेन उड़ाया - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 29, 2021

चोरों ने घर में सो रही तीन महिलाओं के गले से मंगलसूत्र व चेन उड़ाया

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में चोरों ने शनिवार की बीती रात में घर में सो रही तीन महिलाओं के गले से मंगलसूत्र का चेन को उड़ा दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार दफ़्फ़लपुर निवासी मुन्ना राजभर के घर शादी के दौरान सो रही दो रिश्तेदार महिलाओं के गले से मंगलसूत्र व चेन तथा मिसिरपुर निवासी मदन हरिजन की नव विवाहिता बहू प्रिया घर में सोई हुई थी, चोरों ने छत के रास्ते आंगन में उतर कर कमरे में सो रही नवविवाहिता के गले से मंगलसूत्र व सोने की चैन काटकर भाग गए।सुबह होने पर तीनों भुक्तभोगियों ने अपने गले में मंगलसूत्र व चेन की चोरी होने की खबर परिवार वालों को दिया।  परिवार वालों की सूचना पर पहुंची रोहनियां पुलिस ने मौका मुआयना किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad