मोमबत्ती जलाकर स्वास्थ्यकर्मियों ने मृतक कर्मचारियों को किया याद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 31, 2021

मोमबत्ती जलाकर स्वास्थ्यकर्मियों ने मृतक कर्मचारियों को किया याद

रिपोर्ट-मिथिलेश कुमार

शहाबगंज चन्दौली राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें कोरोना संक्रमण से जान गवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही 50 लाख की अनुग्रह राशि मृत स्वास्थ्यकर्मियों के स्वजनों को अविलंब देने की मांग की गई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह  यादव ने कहा कि सभी स्वास्थ्यकर्मी सेवाभाव से दिन- रात कोरोना वैश्विक महामारी से लोगों के बचाव कार्य में लगे हुए हैं। इसमें कई स्वास्थ्य कर्मी स्वयं संक्रमित हो गए और कइयों की जान भी चली गई है। बावजूद इसके हम लोग अपने कर्तव्य पर आगे बढ़ते रहेंगे। भगवान ने हम लोगों को सेवा कार्य करने के लिए ही बनाया है, जिसे हम लोग चरितार्थ करेंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों में हमारे कई साथी कोरोना संक्रमित होकर भले ही हमें छोड़कर चले गए, लेकिन उन्होंने हमें यह प्रेरणा देने का काम किया कि सेवा कार्य से बड़ा कोई कार्य नहीं है। हम लोग बढ़-चढ़कर इस महामारी में अपनी भूमिका निभा रहे हैं और आगे भी इसी तरह निभाएंगे। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके पूर्व स्वास्थ्यकर्मियों ने मोमबत्ती जलाकर कोरोना से मृत कर्मियों को श्रद्धा सुमन अर्पित की। साथ ही इन कर्मियों को शहीद का दर्जा दिलाने की आवाज बुलंद की। इस दौरान डाक्टर संदीप गौतम, डाक्टर एके श्रीवास्तव, डाक्टर कांति त्रिपाठी, रंजना राय, हरिद्वार अमरनाथ प्रजापति, प्रेमलता, लालती, कलावती, अजय सिंह, एसके मल्ल आदि शामिल थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad