विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गोष्ठी का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 31, 2021

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव

नौगढ़ चन्दौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सोमवार को नशा मुक्त अभियान चलाने का चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने संकल्प लिया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डा. अवधेश पटेल ने तंबाकू, धूम्रपान के कुप्रभाव के बारे में बताते हुए कहा कि तंबाकू के सेवन से कैंसर, हृदयाघात जैसी बीमारी होती है। मुुंह में छाला होना, मुंह में या गाल में गांठ होना, पूरा मुंह न खुलना, मुंह से खून आना ये सब मुंह कैंसर के सामान्य लक्षण हो सकते हैं। डा. अमृता राठौर ने कहा कि तंबाकू खाने वाले लोगों में अल्सर जैसी बीमारी होती है। इसे अनदेखा करने से कैंसर जैसी भयावह बीमारी हो जाती है। लोगों ने धूम्रपान सेवन न करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर  डा. आरएन यादव, डा. राजू पटेल, बीपीएम अरविंद यादव फार्मासिस्ट ऋषिकेश, प्रेमनाथ जितेंद्र कुमार के अलावा अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad