दो किलो गांजे के एक को पुलिस ने पकड़ा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 21, 2021

दो किलो गांजे के एक को पुलिस ने पकड़ा

                  

चंदौली जिले की शहाबगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के सेमरा चौराहे के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो गांजा बरामद किया है। इस संबंध में बताया गया कि जिले के वरिष्ठ अधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार एवं उनके द्वारा गठित टीम ने यह गिरफ्तारी की है।बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बड़ौरा की तरफ से गांजा लेकर आने वाला है। जिस पर पुलिस  सेमरा चौराहे पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति का इंतजार करने लगी। तभी वह व्यक्ति कुछ देर के बाद पैदल ही दाहिने हाथ में झोला लिए आता हुआ दिखाई दिया, नजदीक आने पर पुलिस के लोगों ने उसे पकड़ लिया और तलाशी लेने के बाद उसके पास से दो किलो गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति को थाने लाने के बाद पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 59/ 2021धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विवेक कुमार नट ग्राम कस्बा शहाबगंज बताया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चौथी यादव, हेड कांस्टेबल सिंहासन यादव तथा कांस्टेबल रविशंकर शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad