टीकाकरण की गति बढ़ाये-एसडीएम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 21, 2021

टीकाकरण की गति बढ़ाये-एसडीएम

                 

रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव

नौगढ़ चन्दौली उपजिलाधिकारी  ने ब्लाक के गोलाबाद, मलेवर,मलेवरिया ग्राम पंचायतों में चल रहे कोविड टीकाकरण का निरीक्षण किया।इस मौके परउन्होंने कहा कि ग्रामीणों के बीच कई तरह की भ्रांतियां ब्याप्त हो गयी है।जिससे स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा लाख प्रयास करने के बाद भी अपेक्षित टीकाकरण नहीं हो पा रहा है।जिसका सीधा असर कोविड की तीसरी लहर आने पर पड़ेगा।जिसमें जानमाल की भारी क्षति होगी।इस लिए समय रहते हम सभी को शतप्रतिशत टीकाकरण का कार्य सम्पन्न करना होगा।इसमें नवनिर्वाचित ग्रामप्रधान व सचिव को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी।ग्राम प्रधान जब स्वयं और अपने परिजनों का टीकाकरण करायेंगे तो ग्रामीण भी प्रेरित होकर टीका लगवाएंगे।खण्ड विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद सिंह यादव ने कहा कि टीका लगाने के बाद किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।इसलिए 18 वर्ष से ऊपर सभी लोगों का टीकाकरण शतप्रतिशत सुनिश्चित कराये तथा अगर कोई समस्या हो तो अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सम्पर्क अवश्य करें।प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अवधेश सिंह पटेल को निर्देश दिए कि इसमें तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य टीम गांव में लगातार भ्रमण करें, जिससे लोगों को यहां तक बुलाया जा सके। एसडीएम ने कहा कि कोविड के तीसरी लहर से जंग जीतने में वैक्सीन बहुत बड़ा हथियार है। सभी लोग इसको लगवाएं और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करें। सभी लोग अपनी कोविड जांच भी करा लें, जरा भी संकोच न करें। थोड़ी सी लापरवाही आपके, परिवार व समाज के लिए खतरनाक साबित होगी। संक्रमण समय से पता चल जाएगा तो फिर सतर्कता बरतने का अवसर मिल जाएगा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad