रिपोर्ट-फरीदुद्दीन
चन्दौली कमालपुर सपा नेता एवं जिलापंचायत सदस्य अंजनी सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के बभनियांव गाँव में दलित गरीबों का आर्थिक जनगणना बीपीएल सूची में नाम नहीं होने के कारण गाँव के पात्र दलित गरीबों को आवास का लाभ नहीं मिलता है। ग्रामीण पात्र होते हुए भी टूटी फूटी झोपड़ियों कच्चे खड़हर मकानों में गरीबी लाचारी की जिंदगी जीने को विवश हैं। अंजनी सिंह ने कहा भाजपा सरकार में चौतरफा मनमर्जी का राज है। गरीब दलित श्रमिक किसान नौजवान महिलाएं सबका जीना हराम हो गया है कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भाजपा बस भोली भाली जनता को भ्रमित कर वोट लेने का काम करती है।ग्रामीणों का हाल जानने पहुँचे जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह से लोगों की समस्याओं को सुना और कहा कि जिलाधिकारी चन्दौली से मिल कर माँग करूंगा कि गरीबों का नाम पात्र गृहस्थी एवम बी पी एल कार्ड सूची में जोड़ा जाय तथा गाँव के समस्या को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी गाँव के वंचित लोगों का नाम आर्थिक जनगणना सूची में तत्काल शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी कर शासनादेश कराएं ताकी गाँव के पात्र गरीबों दलित परिवारों को आवास की सुविधा मुहैया हो सके।इस अवसर पर माया देवी,कलावती देवी, सरिता देवी, सुलाखी देवी, सावित्री, संजू,फुलझारी, सुमन, बगेश्वरी देवी, संजीवन राम, रामविलास, मंटू,सत्येंद्र, जितेंद्र, सुनील, बाबू,राजेंद्र, धर्मेंद्र, कमला प्रसाद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment