उप्र सरकार ने कई जिलों के पंचायतीराज अधिकारियों को बदला - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 11, 2021

उप्र सरकार ने कई जिलों के पंचायतीराज अधिकारियों को बदला

लखनऊ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर शाम लखनऊ प्रयागराज मेरठ अलीगढ़ चित्रकूट बाराबंकी के जिला पंचायती राज अधिकारी को बदल दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि मेरठ से अपर जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार सिन्हा को प्रयागराज तथा प्रयागराज से रेनू श्रीवास्तव को मेरठ स्थानांतरित किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी अलीगढ़ पारूल सिसौदिया को उपनिदेशक अलीगढ़ मंडल कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है,धनंजय जायसवाल को अलीगढ़ भेंजा गया है।डीपीआरओ की तबादला सूची के अनुसार अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर को चित्रकूट से जालौन, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी को बाराबंकी से प्रतिनियुक्ति के माध्यम से पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ, रतन कुमार को निदेशालय से अपर जिला पंचायती राज अधिकारी लखनऊ तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत तुलसीराम को चित्रकूट स्थानांतरित किया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad