बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लाइनपार सिसैया रोड पर चोरी की नियत से घर में घुसे बदमाशों में एक ने पुलिस की घेराबंदी के बाद अपने कनपटी में गोली मारकर खुद को उड़ा लिया जबकि और बदमाश भागने में कामयाब रहे।इस संबंध में बताया गया कि सुखपाल शर्मा लकड़ी के कारोबारी है रात में वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे,कुछ ही दूरी पर स्थित उनका दूसरा घर बंद था।आधी रात के बाद चीता मोबाइल के पुलिसकर्मी गश्त करते हुए घर के पास से गुजरे उसी दौरान पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को घर के ताले काटते हुए देख लिया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने थाने फोन करके और पुलिसकर्मियों को बुला लिया और घेराबंदी कर दिया।इसी दौरान बदमाश छत से कूदकर भागने लगे जिसमें एक बदमाश ने अपने हाथों से अपने को ही गोली मार ली और वहीं ढेर हो गया जबकि और बदमाश भागने में कामयाब रहे।पुलिस ने बदमाश का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया गया कि पुलिस को वहां से दो तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए है।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment