रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव
नौगढ चन्दौली प्रतापगढ़ के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की मौत को लेकर पत्रकार संगठन में आक्रोश व्याप्त है।इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को तहसील अध्यक्ष बृजेश केशरी के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित 5 सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी डा.अतुल गुप्ता को दिया गया। इस दौरान चंदौली के पत्रकार बिहारी जायसवाल की कोविड से हुई मौत को लेकर प्रदेश सरकार से 25 लाख की मुआवजा दिलाने की मांग भी पत्रकारों ने उठाया।बता दें कि प्रतापगढ़ के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। दिवंगत पत्रकार द्वारा 11 जून 2021 को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को जान का खतरा होने को बताया था। उपजा पत्रकार संगठन ने पत्रकार की मौत को किसी गहरी साजिश बताते हुए उच्चस्तरीय जांच और परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता और पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की है। इसके साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने व जिले के बबुरी निवासी पत्रकार बिहारी लाल जायसवाल की कोराना हुई मौत पर 25 लाख की आर्थिक सहायता राशि दिलाए जाने की मांग उठाई है। इस मौके पर सुनील कुमार गुप्ता, कल्लू प्रसाद जायसवाल, डा.ओमकार नाथ, प्रदीप सहित उपजा तहसील इकाई के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment