रिपोर्ट-मिथिलेश कुमार
शहाबगंज चन्दौली वन महोत्सव के तहत राजपथ रेंज द्वारा गांधीनगर पौधशाला के परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पर्यावरणविद विश्वबंधु पशुराम सिंह ने कहा कि पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना करना मुश्किल है।इस लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधों का रोपण करने के साथ उनको सुरक्षित रखना बहुत ही जरूरी है।क्योंकि पेड़ वातावरण को शुद्ध रखने के साथ आक्सीजन प्रदान करते है जो इस कोरोना जैसी बिमारी में बहुत कारगर है।क्षेत्रीय वनाधिकार राजपथ ताराशंकर यादव ने कहा कि शासन के निर्देश पर वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को पेड़ पौधों से जोड़कर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कराया जाय।इसके लिए शीशम, सागौन,औषधीय पौधों के साथ फलदार वृक्ष भी उपलब्ध कराये जा रहे है।जिसको लगाने के बाद किसान लाभ भी प्राप्त कर सकते है।युवा ग्रामप्रधान तालिब खान ने कहां कि पेड़ पौधों के बीना जीवन की कल्पना करना मुश्किल है।वहीं प्रकृति भी समय समय पर हमें आपदाओं के द्वारा सचेत करती रहती है।इस लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।इस दौरान क्षेत्रीय वनाधिकारी चन्द्रप्रभा वृजेश कुमार पाण्डेय, बलवंत यादव,श्रीकांत मौर्य,वन दरोगा जय शंकर यादव,राधे कृष्ण मिश्र,शमीम खान सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment