चन्दौली चकिया शिकारगंज काटी गई नाली का अति शीघ्र निर्माण,गढ़वा को गांव का दर्जा,गढ़वा के समग्र विकास के लिए विशेष आर्थिक पैकेज,विक्रमा के खेत के समतलीकरण पर हुए कार्य के बकाया मजदूरी का हर्जाना सहित भुगतात जोगिया कला तथा बलिया कला से वनाधिकार के तहत दाखिल दावों की अति शीघ्र सुनवाई आदि नारो के साथ गढ़वा ताजपुर में अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल के दूसरे दिन शिवमुरत राम पुत्र रघुनंदन राम उम्र 58 वर्ष व प्रेमा चौहान पुत्र अर्जुन चौहान उम्र 48 वर्ष बैठे।सभा को संबोधित करते हुए लोगों ने कहा कि जिला प्रशासन लिखित आश्वासन के बाद भी किसी बहाने से कार्यवाही करने से पीछे हट रहा है जो प्रशासन का आंदोलन के साथ धोखाधड़ी की कार्यवाही को दर्शाता है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमने आंदोलन समाप्त करने के बाद भी उपरोक्त सभी अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर लगाया किंतु जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तब हमें पुन:आंदोलन शुरू करना पड़ा और अब यह आंदोलन तभी खत्म होगा जब सवाल हल हो जाएंगे।सभा को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा जिला संयोजन समिति सदस्य रमेश चौहान ने कहा कि हमने तमाम अधिकारियों का सम्मान रखते हुए अपना आंदोलन वापस लिया था किंतु इस लोकतांत्रिक देश में जन आंदोलन का सम्मान इन अधिकारियों द्वारा नहीं किया जा रहा है किंतु हम जन आंदोलन के रास्ते आगे बढ़ेंगे और सवालों को हल होने तक आंदोलन जारी रखेंगे।भूख हड़ताल में शामिल ग्रामीण जिसमें गिरजा चौहान शिवाजी चौहान विक्रम चौहान रामधारी चौहान दशरथ विश्वकर्मा शालू विश्वकर्मा कलावती देवी बदामी देवी कमला देवी किस्मत थी देवी जियाछि देवी रमवंती देवी ममता चौहान अनीशा चौहान अर्चना चौहान फेकू चौहान आदि लोग मौजूद थे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment