दलित पंचायत में जुटे नेता,6 दिन बाद खत्म हुई भूख हड़ताल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 12, 2021

दलित पंचायत में जुटे नेता,6 दिन बाद खत्म हुई भूख हड़ताल

अनिल यादव को जूस पिलाकर नेताओं ने खत्म कराया उपवास

आज़मगढ़ के रौनापार थाने के पलिया गांव में हुए पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ रिक्शा स्टैंड पर कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव, प्रदेश सचिव संतोष कटाई, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, एनएसयूआई सचिव मंजीत यादव और विशाल दुबे ने उपवास सत्याग्रह आज महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत, उदितराज और पंजाब सरकार कैबिनेट मंत्री राजकुमार वैरका के हाथों जूस पीकर खत्म किया। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी लगातार दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाही और ग्रामीणों पर दर्ज फ़र्ज़ी मुकदमें की वापसी जैसी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। नीतिन राउत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के आंदोलन की जीत है कि पलिया में दलित परिवार की कुछ मांगे जिला प्रशासन ने पूरा किया है। इस लड़ाई को और व्यापक बनाना है। दलित पंचायत को संबोधित करते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर लड़ाई लड़ने को तैयार है। पूरे प्रदेश में दलितों पिछड़ों की लड़ाई को मजबूत किया जाएगा। दलित पंचायत को संबोधित करते हुए अनिल यादव ने कहा कि 6 दिन नहीं 60 दिन की भी भूख हड़ताल करनी होती तो करता, हमारे लिए यह लड़ाई स्वाभिमान की है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad