डिलीवरी कराने के नाम पर नर्स द्वारा पैसों की मांग,पड़ी शिकायत - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 11, 2021

डिलीवरी कराने के नाम पर नर्स द्वारा पैसों की मांग,पड़ी शिकायत

रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव

नौगढ़ चन्दौली प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टालरेंस की नीति को अधिकारी व कर्मचारी किस प्रकार धता बता रहे हैं इसकी एक बानगी शुक्रवार की रात नौगढ़ चिकित्सालय में देखने को मिली।बताया गया कि ब्लॉक के नवर्दापुर गांव निवासी नंदू अपनी बहू रीमा की डिलिवरी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पर लेकर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद एक नर्स ने डिलीवरी कराने के एवज में पैसे की मांग की,पैसे न होने पर नंदू ने कर्ज लेकर पैसा दिया। इसके बाद बच्ची के पैदा होने के बाद शनिवार की दोपहर नर्स ने परिजनों से और पैसों की मांग कि जाने लगी, जिसे देने में नंदू असमर्थ था। पैसे न देने पर नर्स ने उसकी बहू को डिस्चार्ज 

करने से मना कर दिया। फिर नंदू भाग दौड़ के बाद थक- हारकर रोते बिलखते अस्पताल के अधीक्षक डॉ अवधेश पटेल से मोबाइल पर  सारी बात बताई और नंदू ने अधीक्षक को स्टॉफ नर्स के खिलाफ लिखित शिकायती पत्र भी दिया।इस प्रकरण पर चिकित्सा अधीक्षक ने कहा है कि स्टाफ नर्स के खिलाफ डिलीवरी कराने के एवज में रुपये लेने और बच्चा पैदा होने के बाद और पैसे नहीं देने पर डिस्चार्ज नहीं करने की शिकायत मिली है। इस मामले की जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad