सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत,पत्नी और बच्ची घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 10, 2021

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत,पत्नी और बच्ची घायल

                  

चन्दौली चकिया कोतवाली क्षेत्र के जीवनपुरा अलीपुर भंगड़ा ग्राम में अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल आ रहे युवक की लठिया गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई वही बाइक पर सवार उसकी पत्नी व एक छोटी बच्ची भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई जिनका इलाज चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है।घटना के संबंध में प्राप्त सूचना के अनुसार जालंधर पुत्र रामनरेश उम्र 35 वर्ष निवासी खाजगीपुर ग्राम कंचनपुर जिला मिर्जापुर अपनी पत्नी सोनी देवी उम्र 30 वर्ष व छोटी पुत्री रंजना उम्र 10 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर शिकारगंज क्षेत्र स्थित जीयनपुरा अलीपुर भांगड़ा गायघाट गांव में अपनी ससुराल आ रहा था।तभी लठिया ग्राम के समीप  विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई जिससे मोटरसाइकिल सवार तीनों घायल हो गए घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस व एंबुलेंस को फोन कर घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस के द्वारा घायलों को जिला चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया गया जहां जांच के बाद इमरजेंसी में तैनात डॉ निशांत उपाध्याय ने जालंधर को मृत घोषित कर दिया।जबकि दुर्घटना में घायल पत्नी सोनी देवी वह छोटी पुत्री रंजना का इलाज किया जा रहा है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad