चंदौली जिलाधिकारी संजीव सिंह के द्वारा राजदरी-देवदरी पर्यटन स्थल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पर्यटकों के एंट्री करने के लिए रसीद की जानकारी ली। टिकट काउंटर कमरे के निरीक्षण के दौरान काफी सारी अनियमितताएं पाई गई। उन्होंने रसीद का मिलान किए तो बहुत सारी गड़बड़ियां उजागर हुई। वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा नई रसीद न काटकर पुरानी रसीद दी जाती हैं। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दिया और कहा कि अपनी आदतों में सुधार लाएं वरना खामियाजा भुगतना पड़ेगा । निरीक्षण के दौरान टिकट काउंटर पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं पाए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। कहा की धनराशि का मिलान सही ढंग से नहीं किया जाता है। उन्होंने रजिस्टर को देखा और कहा कि इसमें प्रतिदिन आने वाले राजस्व का मिलान सही नहीं है जितनी गाड़ियां, व्यक्तियों की संख्या पर टिकट लिया जाता है रसीद काटा जाता है वह सही ढंग से अंकित नहीं है। कैश बॉक्स मौके पर मौजूद नहीं था। उन्होंने एसडीओ के कार्य में घोर लापरवाही करने पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने कहा कि अत्यधिक पर्यटकों की संख्या होने के कारण टिकट काउंटर के लिए दो विंडो बनाया जाए जिससे आने वाले पर्यटकों को कोई असुविधा ना हो। निरीक्षण के दौरान टिकट काउंटर रूम में बिजली, सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। जिलाधिकारी ने कहां की राजस्व की चोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसमें संलिप्त पाए गए कर्मचारियों पर सुसंगत धाराओं कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले प्रत्येक वाहनों में शराब, गैस व खाद्यान्य की चेकिंग की जाए। शराब पाए जाने पर उनके ऊपर जुर्माना लगाया जाए और गाड़ियों को सील किया जाए। उन्होंने डीएफओ को निर्देश दिया कि पार्किंग की व्यवस्था सही ढंग से करें पर्यटकों को आने जाने में कोई परेशानी ना हो साथ ही डीजे साउंड पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंनें कई गाड़ियों को बिना रसीद के पकड़ा। मौके पर वन विभाग के वन रक्षकों द्वारा पैसा लेकर टिकट नहीं दिया गया ऐसा आरोप पर्यटकों ने लगाया। मौके पर पर्यटकों द्वारा आरोप लगाया गया कि हम से पैसा लेकर रसीद नहीं दिया गया जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी को सख्त हिदायत दिया और संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह एक पर्यटन स्थल है इसको साफ-सुथरा रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और नैतिक कर्तव्य है इसलिए यहां पर नहाने खाने और शराब पर पाबंदी लगाई जाएगी जो उलंघन करते हुए पाए जाएगा उसके खिलाफ जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप यहां घूमने आए हैं तो प्राकृतिक वातावरण को देखिए और उसका आनंद लीजिए। शराब का सेवन करने से कोई अनहोनी हो सकती है इसलिए ऐसा न करें। औचक निरीक्षण में कई वाहनों का जुर्माना काटा गया चालान किया गया था गैस सिलेंडर को जब्त किया गया। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने डीएफओ को निर्देश दिया कि रेलिंग को थोड़ा ऊंचा किया जाए और उस पर नुकीला रुकावट लगाया जाए जिससे कोई व्यक्ति डेंजर जोन में ना जाए।निरीक्षण के दौरान वनाधिकारी दिनेश सिंह, एडिशनल एसपी नक्सल मौजूद थे।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment