इटावा जिले के बढ़पुरा इलाके में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान एसपी सिटी प्रशांत कुमार पर कातिलाना हमला कर गोलीबारी और उपद्रव करने वाले भाजपा नेता विमल भदोरिया समेत करीब सवा सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।एसएसपी ने बताया कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख के निर्वाचन के दौरान उदी चौराहे पर स्थित बैरियर ड्यूटी पर दोपहर करीब 1:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के नेता विमल भदौरिया के नेतृत्व में करीब सौ से अधिक लोग बैरीकेटिंग तोड़ने का प्रयास कर ब्लॉक परिसर की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे, पुलिस ने जब उन्हें रोका तो भाजपाई उग्र हो गए और पथराव करने लगे इतना ही नहीं उनके हाथों में लाठी डंडे भी थे और फायरिंग भी की गई। रोकने की कोशिश एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने की तो उनके साथ गाली गलौज हाथापाई करके उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया, जिससे वह घायल हो गये। एसएसपी ने बताया कि उपद्रवियों की ओर से किए गए फायर के सात खाली खोखे को भी पुलिस ने बरामद किया है। इटावा के एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बढ़पुरा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।उन्होंने बताया कि भाजपा नेता समेत करीब सैकड़ों लोगों पर 147, 148,149, 323, 353, 307, 269, 270, 188, 51, 57, 3 और सीसीएल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment