लखनऊ से पकड़े गये अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 11, 2021

लखनऊ से पकड़े गये अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकी

                 लखनऊ यूपी एटीएस ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों पर अलकायदा से लिंक होने का शक है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि इनकी गिरफ्तारी लखनऊ के काकोरी इलाके से हुई है। खबर मिली थी कि काकोरी इलाके के एक घर में अलकायदा के आतंकी छिपे हैं,इसके बाद वहां छापेमारी की गई। एटीएस के कमांडो और भारी फोर्स के साथ बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई थी। फिलहाल पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ जारी है, जिस बिल्डिंग में छापा मारा गया वहां से एटीएस को दस्तावेज भी बरामद हुए।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad