निलंबित: थाना प्रभारी एवं आरक्षी को पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित,बीडीसी सदस्य के रिश्तेदार की हत्या का मामला - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 11, 2021

निलंबित: थाना प्रभारी एवं आरक्षी को पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित,बीडीसी सदस्य के रिश्तेदार की हत्या का मामला

                   बहराइच जिले में बीडीसी सदस्य के रिश्तेदार की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को थाना प्रभारी एवं एक आरक्षी को निलंबित कर दिया है।इस मामले में अभी तक चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि  इस प्रकरण पर कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में खैरी घाट थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह व आरक्षी जितेंद्र कुमार को निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक भाजपा उम्मीदवार के पति सुधीर यज्ञसेनी सहित चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस घटना की जांच कर रही है। बताया गया कि खैरी घाट अंतर्गत दीनापुरवा गांव में महिला बीडीसी को कथित रूप से अगवा करने से रोकने पर उनके जेठ मायाराम 60 वर्ष की शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी। एएसपी ने बताया की परिजनों की ओर से आरोप लगाया गया था कि शिवपुर प्रखंड के प्रमुख पद की अधिकृत भाजपा उम्मीदवार सरिता यज्ञसेनी के पति सुधीर यज्ञसेनी व उनके साथियों द्वारा सरिता के सरकारी गनर की बंदूक के बट से पीट-पीटकर मायाराम का कत्ल हुआ है, जिसमें सुधीर यज्ञसेनी और एक कांस्टेबल सहित 10 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad