दारोगा और कांस्टेबल शहीद,एके 47 और बुलेट प्रूफ जैकेट ले भागे नक्सली - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 21, 2021

दारोगा और कांस्टेबल शहीद,एके 47 और बुलेट प्रूफ जैकेट ले भागे नक्सली

                   

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एंबुश से 2 जवान शहीद हो गए जबकि जवानों के द्वारा जवाबी फायरिंग किए जाने के बाद नक्सली मौके से भाग निकले। बताया जाता है कि नारायणपुर में जवान कड़ेमेटा और कड़ेनार कैंप के बीच सर्चिंग पर निकले थे।नक्सली हमले में  आइटीबीपी 45 बटालियन के एक हेड कांस्टेबल और एएसआई शहीद हो गए है। हमले के बाद नक्सली एक एके-47 राइफल वह दो बुलेट प्रूफ जैकेट तथा एक वायरलेस सेट लूट कर मौके से फरार हो गए। आईजी बक्सर पी सुंदर राज ने बताया कि नारायणपुर जिले में आइटीबीपी कैंप के पास नक्सलियों ने हमला किया है हमले के बाद सर्चिंग के लिए डीआरजी के जवानों को रवाना किया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad