दारोगा बर्खास्त,आशनाई पड़ी महंगी,एसपी के रिपोर्ट पर आई जी ने की कर्रवाई - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 21, 2021

दारोगा बर्खास्त,आशनाई पड़ी महंगी,एसपी के रिपोर्ट पर आई जी ने की कर्रवाई

                  

बस्ती जिले के दुबौलिया थाने पर तैनात एक दरोगा को एसपी के रिपोर्ट पर आईजी ने बर्खास्त करने की संस्तुति की है।बताया जाता है उक्त दरोगा को आशनाई के चक्कर में ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने के बाद प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए यह कार्रवाई की गयी है।विभाग के इस कार्यवाही से महकमें हड़कंप मच गया है।बताया जाता है की क्षेत्र के ऊंजी मुस्तहकम गांव में दारोगा को ग्रामीणों ने गुरूवार की भोर में एक घर से निकलते हुए घेरकर पकड़ लिया था,आरोप है कि दारोगा ने अपने को बचने के लिए सर्विस रिवाल्वर से फायर भी किया था।जिस पर उत्तेजित ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ कर बांध कर पीटा था।बाद में थाना प्रभारी के आने के बाद दारोगा को ग्रामीणों ने मुक्त किया था।एसपी ने मामले की जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ को मौके पर भेंजा था जहां से रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने पुलिस महानिरीक्षक को रिपोर्ट भेंजी थी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad