दुस्साहस:फायरिंग से गूंजा जेल परिसर,डिप्टी जेलर द्वारा दी गई तहरीर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 21, 2021

दुस्साहस:फायरिंग से गूंजा जेल परिसर,डिप्टी जेलर द्वारा दी गई तहरीर

                  

इटावा जिला कारागार के डिप्टी जेलर एस एच जाफरी रात करीब 3:30 बजे अपने आवाज से जेल परिसर में निरीक्षण के लिए जा रहे थे इसी दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग की और जान से मारने की उन्हें धमकी दी, घटना के बाद उन्होंने मामले की सूचना थाना सिविल लाइन पुलिस को दी जिस पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। पुलिस को वहां दीवारों और दरवाजें पर गोलियों के निशान मिले है। बताया जाता है कि जाफरी रात में अपने आवास से निकलकर जेल की तरफ जा रहे थे तभी उन्हें तीन चार लोग वहां खड़े दिखाई दिए, जब उन्होंने टोका तो बदमाशों ने गालियां देते हुए फायरिंग शुरू कर दी। जिस पर जाफरी किसी तरह वहां से भागकर अपने आवास में घुस गए और दरवाजा बंद कर लिए। बदमाशों ने दरवाजे पर भी कई गोलियां चलाई।सूचना मिलने के बाद मौके पर जब तक पुलिस पहुंचती तब तक बदमाश भाग चुके थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, डिप्टी जेलर के द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad