कोरोना की आड़ में देश व प्रदेश की सरकार द्वारा लोकतांत्रिक संवैधानिक अधिकारों का गला घोंटा जा रहा है-डा.हीरालाल यादव - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 23, 2021

कोरोना की आड़ में देश व प्रदेश की सरकार द्वारा लोकतांत्रिक संवैधानिक अधिकारों का गला घोंटा जा रहा है-डा.हीरालाल यादव

                  

कम्युनिस्ट पार्टी का सातवां जिला सम्मेलन  

रिपोर्ट-विवेक कुमार यादव

चकिया चन्दौली सीपीएम का सातवां जिला सम्मेलन सोमवार को गांधीपार्क में सम्पन्न हुआ ।सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रमुख वक्ता राज्य सचिव डॉ. हीरालाल यादव ने कहा कि सम्मेलन ऐसी विषम परिस्थितियों में हो रहा है जब कोरोना महामारी का घोर संकट है।कोरोना की आड़ में देश व प्रदेश की सरकार द्वारा लोकतांत्रिक संवैधानिक अधिकारों का गला घोंटा जा रहा है,लगातार पेट्रोल और डीजल, रसोई गैस व अन्य खाद्य सामग्रियों का दाम बढ़ाकर जनता पर बोझ डाला जा रहा है। तीनों कृषि कानून, मजदूर किसान विरोधी है बिजली बिल 2020 के खिलाफ 9 महीने में आंदोलन चलाया जा रहा है। आंदोलनकारियों को आतंकवादी, खालिस्तानी, पाकिस्तानी कह कर उनके जायज मांगों को कुचलने का भरपूर प्रयास किय जा रहा है और कारपोरेट घरानों को खुली छूट देकर उन्हें मालामाल किया जा रहा है। वैश्विक महामारी में आम जनता को टीका,अक्सीजन,दवा तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है भयंकर भ्रष्टाचार लूट खसोट,महिलाओं का बलात्कार,अत्याचार, अल्पसंख्यकों और दलितों पर अत्याचार आए दिन देखने को मिल रहा है। सरकार अन्नदाता किसानों के साथ छल कपट और साजिश कर रही है।इस मौके पर सीपीएम जिला सचिव राम अचल यादव,किसान सभा के अध्यक्ष परमानंद, किसान सभा के जिला मंत्री लालचंद सिंह यादव एडवोकेट, खेत मजदूर यूनियन अध्यक्ष मिठाई लाल, जिला मंत्री जय नाथ, नौजवान सभा प्रांतीय अध्यक्ष गुलाबचंद, सीआईटीयू अध्यक्ष महानंद,संयोजक रामप्यारे यादव, जनवादी महिला समिति जिला मंत्री लालमनी विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad